हरियाणा में ऐतिहासिक जीत: भाजपा की हैट्रिक
हरियाणा में भाजपा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर, पार्टी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह जीत भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और राज्य में उसकी मजबूत स्थिति को दर्शाती है।
भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा की राजनीति में नया इतिहास बनाते हुए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफलता हासिल की है। 58 साल के राजनीतिक इतिहास में यह भाजपा का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है, जिसमें पार्टी ने 90 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की। इस परिणाम की भविष्यवाणी न तो कोई एग्जिट पोल कर सका और न ही राजनीतिक विशेषज्ञ। कांग्रेस की तमाम रणनीतियों को विफल करते हुए, भाजपा ने हरियाणा में उस परंपरा को भी कायम रखा, जिसमें केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार होती है। दस साल बाद सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही कांग्रेस केवल 37 सीटें जीत पाई, जबकि पिछली बार उसके पास 31 सीटें थीं।
इस चुनाव में मतदाताओं ने तीसरे दल की भूमिका लगभग खत्म कर दी है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को सिर्फ दो सीटें मिलीं। रानिया से अर्जुन चौटाला और डबवाली से आदित्य देवीलाल चौटाला ने जीत दर्ज की। हालांकि, चौटाला परिवार के सात सदस्यों ने चुनाव लड़ा था, लेकिन इनेलो के प्रमुख नेता अभय चौटाला भी हार गए। जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। दोनों पार्टियों का कोई भी उम्मीदवार दूसरे स्थान तक नहीं पहुंच सका।
कुरुक्षेत्र की लाडवा विधानसभा सीट से नायब सिंह सैनी ने लगभग 16 हजार वोटों से जीत दर्ज की। यह दस साल में उनका चौथा चुनाव था। पहले वह नारायणगढ़ से विधायक बने, फिर कुरुक्षेत्र से सांसद और उसके बाद करनाल से विधायक चुने गए। अब एक बार फिर लाडवा से विधायक बने हैं। उनका दोबारा मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी रैलियों में सैनी को फिर से मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात कही थी।
Indri विधानसभा चुनाव BJP उम्मीदवार Ram Kumar Kashyap को चुनाव में जीत मिली है. उन्हें कुल 80465 वोट मिले हैं!