एलआईसी बीमा सखी (महिला करियर एजेंट) भर्ती योजना

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने महिलाओं के लिए एक विशेष योजना शुरू की है जिसे बीमा सखी (एमसीए योजना) कहा जाता है। यह योजना महिलाओं को रोजगार प्रदान करने और बीमा सेवाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से बनाई गई है। इस योजना के तहत, बीमा सखी को 3 साल की अवधि तक विशेष वजीफा दिया जाता है।
बीमा सखी योजना का मुख्य उद्देश्य
यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें बीमा एजेंट के रूप में काम करने का अवसर प्रदान करती है। बीमा सखी के रूप में नियुक्ति एलआईसी कर्मचारी के रूप में नहीं मानी जाएगी। यह एक स्वतंत्र कार्य प्रणाली है।
पात्रता मानदंड
बीमा सखी बनने के लिए निम्नलिखित पात्रता आवश्यक है:
- आवेदन की तिथि तक न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष (आखिरी जन्मदिन तक) है।
- शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं कक्षा पास।
प्रदर्शन मानदंड
बीमा सखी को वजीफा पाने के लिए प्रत्येक वर्ष निम्नलिखित प्रदर्शन मानदंड पूरे करने होंगे:
पहले वर्ष का कमीशन (बोनस कमीशन छोड़कर): ₹48,000/-
जीवन बीमा पॉलिसियों की संख्या: 24
पहला वर्ष | ₹7,000/- |
दूसरा वर्ष | ₹6,000/- (पहले वर्ष की कम से कम 65% पॉलिसियाँ चालू होनी चाहिए) |
तीसरा वर्ष | ₹5,000/- (दूसरे वर्ष की कम से कम 65% पॉलिसियाँ चालू होनी चाहिए) |
नियम और शर्तें
- किसी मौजूदा एजेंट या कर्मचारी के परिवार के सदस्य बीमा सखी के रूप में नियुक्त नहीं हो सकते। परिवार के सदस्य में पति/पत्नी, बच्चे (गोद लिए हुए और सौतेले बच्चे), माता-पिता, भाई-बहन और ससुराल वाले शामिल हैं।
- एलआईसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी या पूर्व एजेंट इस योजना के तहत पुनर्नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे।
- वर्तमान में कार्यरत एजेंट इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज़ संलग्न करना अनिवार्य है:
- आयु प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति।
- पते का प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति।
- शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति।
- नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो।
नोट: यदि आवेदन पत्र में दी गई जानकारी अधूरी है, तो आवेदन खारिज किया जा सकता है।
BIMA SAKHI YOJNA APPLY LINKE HERE :
https://licindia.in/lic-s-bima-sakhi
JOIN WHATSAPP CHANNEL LINK :
What is benefits of bima sakhi yojana2024?
Read article carefully
How much time period will be taken it